फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gauri Minor's embankment broken, crops submerged

Mirzapur News: गौरी माइनर का तटबंध टूटा, फसलें जलमग्न

Mon, 06 Jan 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gauri Minor's embankment broken, crops submerged
जमालपुुर। गौरी माइनर का तटबंध शनिवार की रात टूटने से कई किसानों की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। पानी से फसलें डूब जाने पर किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने तथा तटबंध की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरी गांव के पूरब तरफ ककरही गौरी माइनर का तटबंध शनिवार की रात टूट जाने से गांव के गुलरिया सिवान में सैकड़ों बीघे गेहूं, चना, मसूर आदि की फसलें पानी से डूब गईं। किसान केशरी नंदन, गुड्डू सिंह, अशोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि का कहना है कि पिछले कई साल से माइनर में पानी नहीं आ रहा था। नहर का तटबंध जर्जर हो गया था। शनिवार की रात अचानक माइनर में पानी आने से तटबंध टूट गया और पानी किसानों के खेत में पहुंच गया। इससे सैकड़ों बीघे फसलें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

राधेश्याम चौबे, मुन्ना सिंह, किशन सिंह, पखंडू सिंह, केशरी, अशोक कुमार, गोबिंद सिंह, राजेश सिंह आदि किसानों के खेत में पानी भर जाने से फसलें खराब हो रही हैं। किसानों ने तटबंध की अविलंब मरम्मत कराने तथा फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed