फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganwaen important for the country 's development

देश के लिए गांवाें का विकास जरूरी

Fri, 10 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 10 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ganwaen important for the country 's development
शास्त्री पुल स्थित भाजपा नेता के आवास पर प्रेसवार्ता करते केंद्रीय टीम के सदस्य राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव और राज्यवर्धन सिंह राठौर। - फोटो : mirzapur
भाजपा की ओर से गुरुवार को हथेड़ा गांव में अनसूचित जाति जनजाति एवं आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने आदिवासी समाज के उत्थान पर चर्चा के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन


सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के जनजातीय मामलाें के मंत्री जुएल उरांव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आदिवासी समाज के लोगाें को उनकी सरकार जनजाति का दर्जा दिलाएगी। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो वर्षों से काम कर रही केंद्र सरकार देश के सर्वांगीण विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त आधारभूत ढांचा खड़ा करने के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में भी अभूतपूर्व कार्य कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वच्छ शासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य करवाने के लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के बाद से देश में पहली बार केंद्र में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार कार्य कर रही है। भारत गांवों का देश है और गांव का विकास किए बगैर देश का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता है। दो वर्ष में भाजपा सरकार ने देश के 18 हजार गांवाें में विद्युतीकरण कराने का कार्य किया है।

विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि उ.प्र. के गांव एवं गरीब की तस्वीर बदलने के लिए प्रदेश में अब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी होगी।

कहा कि देश के भाजपा शासित प्रदेशों में गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है, लेकिन यूपी में प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते गांव और गरीब का विकास अवरूद्ध है। विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और अब उ.प्र. अब भाजपा की सरकार बनेगी।



कार्यक्रम के दौरान नेताओं को टोपी, तीर-धनुष व सबरी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने स्वागत किया। अध्यक्षता भाजपा  विपुल सिंह व संचालन मंडल प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद रामसकल, मनीराम कोल, निर्मला सिंह आनंद, रमाशंकर सिंह, राही बाबा, सुरेंद्र कुमार कोल, राजू दूबे, श्याम बहादुर सिंह, पिंटू केशरी, धनंजय पांडेय, जय सिंह रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed