फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gangsters and NSA on mafia, criminals: DIG

माफिया, अपराधियों पर लगाएं गैंगस्टर और एनएसए : डीआईजी

Sun, 10 Jul 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gangsters and NSA on mafia, criminals: DIG
पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर आगामी त्योहार के मद्देनजर तैयारियों, अपराध व कानून व्यवस्था समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भू माफिया, खनन व शराब माफिया और अन्य अपराधियों की सूची बनाकर उनके खिलाफ गैंगस्टर, एनएसए की कार्रवाई करने की हिदायत दी। साथ ही आरोपियों की अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि बकरीद, श्रावण मास के सोमवार व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परिक्षेत्र के जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थलों, समस्त ईदगाहों/मस्जिदों में अदा होने वाली नमाज, कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों, मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी समय से पूरी कर लें। व उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाले पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण व योजनाबद्ध तरीके के साथ ड्यूटी लगाये जाने का निर्देश भी दिया. शोभा यात्रा, धार्मिक जुलूस अनुमति की बगैर नहीं निकलने देने की हिदायत दी। कहा कि जनपद में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी ज्यादा से ज्यादा लोग धर्म गुरुओं, संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर लोगों को आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील करें। अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती व ड्रोन कैमरों का भी उपयोग करने की हिदायत दी। साथ ही शाम को पुलिस बल द्वारा स्थान बदल-बदल कर फुट पेट्रोलिंग करने तथा वाहनों की जांच करने का निर्देश भी दिया। उन्होेंने अवैध खनन और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed