फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gangster action on five in ganja smuggling

Mirzapur News: गांजा तस्करी में पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Wed, 08 Mar 2023 08:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
Gangster action on five in ganja smuggling
मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल भेजे जा चुके पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। आरोप है कि लग्जरी वाहनों से अंतर प्रांतीय स्तर पर अवैध गांजे की तस्करी का कार्य इन आरोपियों द्वारा पूर्व में किया जाता रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि अजीत कुमार निवासी बहुअरा रोहतास बिहार, गुल्लू राम निवासी नवानगर बक्सर, अमित सिन्हा निवासी बसौली ब?ीवाली बक्सर बिहार, चंदन पांडेय व मंगल सिंह निवासी राजपुर बक्सर बिहार द्वारा पूर्व में लग्जरी वाहनों से अंतर प्रांतीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की जाती रही है। इनको पिछले माह एक क्विंटल गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ आरोप पत्र भी न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है। गैंग बनाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के चलते इनके खिलाफ पर्याप्त गवाही देने को कोई तैयार नहीं मिलता है। इसके चलते इन पांचों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed