फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga's water level rising at the rate of one centimeter per hour

Mirzapur News: एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Thu, 13 Jul 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rising at the rate of one centimeter per hour
मिर्जापुर। मानसूनी बारिश के बीच बुधवार को सुबह से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ रहा है। जून से जुलाई माह के बीच अब गंगा के जल स्तर में तीन मीटर से अधिक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

बीते 18 व 19 जून को जिले में गंगा का जलस्तर 63.200 मिली मीटर पर था। मानसूनी बारिश शुरू होने पर शुक्रवार तक गंगा का जलस्तर 66.030 मिली मीटर पहुंच गया। पिछले बुधवार को दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा बढ़ रही थीं। उसके दूसरे दिन एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ाव के पश्चात शुक्रवार को गंगा स्थिर हो गईं। इस बीच बुधवार से फिर से गंगा में बढ़ाव शुरू हो गया है। बुधवार को गंगा का जलस्तर 66.040 मीटर पर था। जिले में बाढ़ की संभावना को देखते हुए सदर तहसील क्षेत्र में 14 व चुनार क्षेत्र में 23 समेत कुल 37 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। मिर्जापुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता वैभव सिंह ने बताया कि गंगा में आ रहा यह पानी उत्तर प्रदेश के बारिश का नहीं हैं। यह पानी उत्तराखंड, राजस्थान व मध्य प्रदेश में हुई बारिश का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed