फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga's water level rising at the rate of 3.75 cm per hour

Mirzapur News: 3.75 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Sun, 06 Aug 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rising at the rate of 3.75 cm per hour
मिर्जापुर। चार दिन से गंगा के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। गंगा का जलस्तर रात आठ बजे से 3.75 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर शनिवार को रात आठ बजे तक 71.38 मीटर पर पहुंच गया। खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है।
विज्ञापन

तेजी से किनारों की ओर बढ़ रहे पानी को लेकर छानबे, कोन, मझवां, सीखड़, सिटी, पहाड़ी, नरायनपुर ब्लाॅक क्षेत्र में गंगा के तटवर्ती इलाके में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले साल आई बाढ़ की समस्या से लोग उबरे भी नहीं पाए थे कि इस बार गंगा में बढ़ रहे पानी से बोई गई फसलों के लिए खतरा पैदा हो गया है। फसलों को लेकर किसान परेशान नजर आ रहे हैं। शनिवार को रात आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 71.38 मीटर पर था। जिले में बाढ़ की संभावना को देखते हुए कुल 37 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इनमें सदर तहसील क्षेत्र में 14 व चुनार क्षेत्र में 23 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिले में बाढ़ जैसी अभी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन क्षेत्रों में कर्मचारी मुस्तैद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed