{"_id":"5fc545598ebc3e9bec483923","slug":"gangaghat-adorned-with-a-lamp-on-dev-deepawali-mirzapur-news-vns5610061132","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर दीपो से सजे गंगाघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर दीपो से सजे गंगाघाट
विज्ञापन
चुनार में संतोषी माता मंदिर किला घाट पर देव दीपावली पर सजाये गये भव्य दीप।
- फोटो : MIRZAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देव दीपावली पर नगर के गंगाघाट दीपों से ऐसे जगमगाए जैसे जमीं पर तारे उतर आए हों। जगह-जगह हजारों की संख्या में जले दीप से गंगाघाट जगमगा उठे। रोशनी की अनुपम छटा देखने के लिए गंगा के दोनों किनारों पर देर शाम तक लोग भारी संख्या में पहुंचे। पक्काघाट पर जिला प्रशासन तो अखाड़ाघाट पर मां गंगा मोक्ष दायिनी सेवा समिति के तत्वावधान में दीपदान किया गया।
सोमवार की शाम ढलने के साथ ही नगर के बरियाघाट, पक्काघाट, गैबीघाट व कचहरीघाट दीपों से जगमगा उठे। कचहरी घाट पर कोरोना को देखते हुए परंपरागत ढंग से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मां गंगा सेवा समिति की ओर से दीपदान किया गया। मां गंगा की आरती व पूजन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान श्रीप्रसाद उपाध्याय, संतोष कुमार सेठ, गणेश श्रीवास्तव, गुरुदेव गुप्ता, पवन त्रिपाठी, अशोक कुमार, बिहारी आदि मौजूद रहे। कछवां, पंडित रामकिंकर उपाध्याय सेवा समिति की ओर से हनुमान मंदिर को एक हजार दीपो से सजाया। बरैनी में लक्ष्मी नारायण मंदिर व कछवां स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर पर देव दीपावली मनाई गई।
विंध्याचल: आस्थाधाम विंध्याचल में देव दीपावली पर दीपदान व मां गंगा की आरती हुई। पक्काघाट पर जिला प्रशासन तो अखाड़ाघाट पर मां गंगा मोच्छदायनी सेवा समिति के तत्वावधान में दीपदान किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर गंगाघाट समेत गंगा के किनारे पहुंचकर लोगों ने दीपदान किया। हजारों की संख्या में जलते दीपक की छाया गंगा में पड़ती देख मन प्रसन्न हो गया। इस दृश्य को देखने के लिए उस पार से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण डटे रहे। इस मौके पर विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में मां गंगा की आरती भी की गई। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अमर शहीदों के नाम जलाए 5100 दीप
चुनार। नयनागढ़ महोत्सव समिति व चुनार क्लब की ओर से उत्तरामुखी गंगातट पर दीपदान किया गया। चुनार क्लब के सदस्यों ने अमर शहीदों के नाम 5100 दीप जलाए। नयनागढ़ महोत्सव समिति व साहित्य संत धाम के सदस्यों ने भी दीपदान किया। गंगा के जल में कतारबद्ध तरीके से जगमगाते दीप अद्भुत छठा बिखेरते रहे। दीपदान से पूर्व नयनागढ़ महोत्सव के सदस्यों की ओर से मां गंगा की भव्य प्रतिमा सजाकर नगर में झांकी निकाली गई। जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गंगाघाट पहुंची। जहां मां गंगा की आरती उतारने के बाद दीपदान शुरू हुआ।
एसडीएम ने की मां गंगा की आरती
चुनार। देव दीपावली पर बालूघाट पर सोमवार को उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मां गंगा की आरती की। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र के बड़े भ्राता पं. शशिकांत मिश्र, जगदीश सिंह व विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
अड़गड़ानंद आश्रम पहुंचे श्रद्धालु, स्वामी जी का प्राप्त किया आशीर्वाद
चुनार। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामीजी ने कहा कि सत्य वस्तु ही परमात्मा है। उन्होंने कहा कि प्रेम रूपी परमात्मा का ज्ञान नहीं मिल सकता। स्वामीजी ने कहा भगवान की भक्ति भजन में मीरा भावविभोर हो गईं। घर से सास, ससुर व ननद आदि ने कुल का मर्यादा नष्ट होने की बात कर उन्हें ताना मारा। स्वामी जी ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए गीता का ज्ञान अर्जन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में गीता का होना जरूरी बताया। इस अवसर पर तानसेन महाराज, सोहन महाराज आदि उस्थित रहे।
प्रज्ञा मंडल द्वारा आयोजित देव दीपावली में छाई रही खुशी
अहरौरा। प्रज्ञा मंडल की ओर से सहुवाइन पोखरे पर हजारों की संख्या में दीप जलाकर देव दीपावली मनाया। तालाब के चारों ओर घाटों तथा मुख्य मंदिर भवन पर दीप से सजाए गए।प्राचीन मंदिर पर गायत्री मंत्र का जाप किया। मंत्रोच्चारण के बाद दीप प्रज्वलित कर हर्षोल्लास के साथ देव दीपावली का पर्व मनाया गया। प्रज्ञा मंडल के आचार्य राजेश सिंह ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। देव दीपावली का नजारा देखने के लिए नगर से भारी संख्या में लोगों के अलावा संरक्षक तथा देव दीपावली कार्यक्रम के संस्थापक शुभेंद्र कुमार जायसवाल, शारदा सिंह, नगर अध्यक्ष उमा शंकर प्रजापति, संजय केसरी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।