फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga swells again after nine years, 254 villages affected by floods, 14716 hectares of crops submerged

Mirzapur News: नाै साल बाद फिर उफनाईं गंगा, बाढ़ से 254 गांव प्रभावित, 14716 हेक्टेयर फसल जलमग्न

Tue, 05 Aug 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ganga swells again after nine years, 254 villages affected by floods, 14716 hectares of crops submerged
बाढ़ के चलते छानबे में तीन दिन से छत पर बैठा परिवार। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जनपद में नौ साल बाद गंगा का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। सितंबर 2016 में इस तरह की बाढ़ आई थी। 254 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
14716.6 हेक्टेयर फसलें जलमग्न हो चुकी है। शाम छह बजे तक जलस्तर में वृद्धि हो रही थी। अभी भी 0.50 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ कर जलस्तर 78.450 मीटर तक पहुंच गया है।
इससे पहले सितंबर 2016 में जलस्तर 78.550 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। बाढ़ का पानी अब विंध्याचल-कंतित मार्ग वाराणसी बस स्टैंड तक पहुंच गया है। मिर्जापुर-भटौली मार्ग पर पानी आने से रास्ता बंद हो गया है। छानबे क्षेत्र में बाढ़ से घिरे गांवों में छत पर लोग गुजर बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंत्री जी घंटों भूखे रहना पड़ रहा है

मिर्जापुर/ चेतगंज। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित हरसिंहपुर व मल्लेपुर का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने उनसे प्रशासन की शिकायत की। इस पर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि मंत्री जी आप ही लोगों के लिए यहां आए हैं, कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से कहा कि खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई-कई घंटे भूखे रहना पड़ रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि कोई भूखा नहीं रहेगा, यह उनकी जिम्मेदारी है। उनको किसी ने बुलाया नहीं था, वह स्वयं पानी में से होकर आए हैं, व्यवस्था होगी। बाढ़ पीड़ितों की समस्या को देखते हुए उन्होंने विद्यालय पर लंच पैकेट और सुबह का नाश्ता गांव में रुके लोगों को बनाकर देने के लिए आग्रह किया।


घर-घर जाकर लोगों से पूछा कि कोई दिक्कत या परेशानी तो नहीं है। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि रविवार की देर शाम को किसी ने लंच पैकेट गांव में नहीं पहुंचाया। इस पर उन्होंने विद्यालय पर ही सुबह नाश्ता और लंच पैकेट बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम पवन गंगवार, एसपी सोमेन बर्मा, एसडीएम सदर गुलाबचंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed