{"_id":"68bf37827333d48fff041175","slug":"ganga-rises-for-the-fifth-time-in-three-months-villagers-of-harsinghpur-and-mallepur-are-busy-searching-for-a-safe-place-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-139690-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन महीने में पांचवीं बार बढ़ीं गंगा, हरसिंहपुर व मल्लेपुर के ग्रामीण सुरक्षित ठौर खोजने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन महीने में पांचवीं बार बढ़ीं गंगा, हरसिंहपुर व मल्लेपुर के ग्रामीण सुरक्षित ठौर खोजने में जुटे
विज्ञापन
अकोढ़ी स्थित कर्णावती नदी में उफान, संवाद
मिर्जापुर। इस साल पांचवीं बार गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। छानबे क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में कई घर फिर से पानी से घिर गए हैं। संपर्क मार्ग पर पानी से गांवों का संपर्क टूट गया है। वहीं, कोन ब्लॉक के हरसिंहपुर और मल्लेपुर में पानी बढ़ने से ग्रामीण सुरक्षित ठिकाने की तलाश खोजने लगे हैं।
तीन महीने में पांचवी बार गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। विंध्याचल, दिवानघाट में दुकानों पर बाढ़ का पानी घुसने से दुकानदार पलायन कर लिए हैं। ओझला नदी के रास्ते बाढ़ का पानी तटवर्ती क्षेत्रों की तरफ बढ़ रहा है। कोन ब्लॉक क्षेत्र के हरसिंहपुर, मल्लेपुर गांव में पिछली बार आए बाढ़ से लोग अभी उबर नहीं पाए हैं कि फिर से तेजी से पानी गांव की तरफ बढ़ने लगा है।
जिगना, छानबे क्षेत्र में गंगानदी व सहायक कर्णावती नदी में पांचवीं बार बाढ़ की संभावना के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। अकोढ़ी में छानबे ब्लॉक प्रमुख का आवास सोमवार को फिर से बाढ़ के पानी से घिर गया। अकोढ़ी-बबुरा मार्ग पर पानी आने से आवागमन ठप हो गया है। इसी साल अगस्त में आई बाढ़ के कारण हजारों एकड़ फसल डूबकर बर्वाद हो चुकी है।