फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga of development will flow in the state with 2.44 lakh crores: Nandi

2.44 लाख करोड़ से प्रदेश में बहेगी विकास की गंगा: नंदी

Mon, 29 Jul 2024 04:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Ganga of development will flow in the state with 2.44 lakh crores: Nandi
मिर्जापुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट को समावेशी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 2.44 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इस बजट से प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री नंदी सिटी क्लब के सभागार में रविवार को आयोजित केंद्रीय बजट पर संगोष्ठी के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने बजट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि कर्ज गारंटी योजना से उत्तर प्रदेश की 20 लाख इकाइयों को जीवनदान मिलेगा। साथ ही 22 लाख नए उद्यमी तैयार होंगे। केंद्र सरकार की ओर से देश में 1000 आईटीआई खोलने तथा अपग्रेड किए जाने की घोषणा से उत्तर प्रदेश के लगभग 100 आईटीआई कॉलेज अपग्रेड होने की उम्मीद है। इससे 3.5 लाख युवाओं को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप योजना उत्तर प्रदेश के दो लाख युवाओं को लाभान्वित करेगी। उत्तर प्रदेश में हाईवे बनाने के लिए चालू वित्त वर्ष में करीब 40 हजार करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। इससे उत्तर प्रदेश को 10 नए राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रदेश में रेलवे के विकास, 12 नए औद्योगिक पार्क, दो से तीन नए इंडस्ट्रियल पार्क, पीएम सूर्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि मुफ्त राशन योजना का लाभ प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को अगले पांच साल तक मिलता रहेगा। उन्होंने नई कर प्रणाली आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस बजट में उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं मिलने की बात कहकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है, जबकि बजट में उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक अंश मिला है। यह बजट प्रदेश को तीन ट्रिलियन इकॉनामी का बनाने के लक्ष्य को हासिल करेगा। यह बजट रामराज्य के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए दी गई धनराशि यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल की तुलना में 18 गुना ज्यादा है। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह तथा संचालन जिला महामंत्री दिनेश वर्मा ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, दिनेश प्रताप सिंह, रविंद्र नारायण पटेल, अमित कुमार पांडेय, विपुल सिंह, कौशल श्रीवास्तव, हेमंत त्रिपाठी, प्रणेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed