फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga ‌flooded, life in a tight spot

गंगा और चढ़ीं, सांसत में िजंदगी

Thu, 25 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 25 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ganga flooded, life in a tight spot
नाव का भरोसा
खतरे के निशान को पार चुकी गंगा घटने के बजाय चढ़ती ही जा रही हैं। गंगा रौंद्र रूप को देखकर जिले की जनता तथा अधिकारी परेशान हो गए हैं। हर किसी कोई डरा हुआ है कि  बाढ़ ने 1978 जैसा रुप ले लिया तो  लाखों लोगों को तबाह हो जाएंगे।
विज्ञापन


गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। बुधवार की शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 78.540 रहा। गंगा खतरे के निशान 77.724 से काफी ऊपर बह रही है। एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही गंगा से लेागों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ऐसी स्थिति में बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की नींद हराम हो गई है। वह पूरी रात जाग कर अपने छतों पर रात बिताने को विवश हैं।
विज्ञापन



उन्हें चिंता सताने लगी हैं कि यहीं स्थिति कुछ दिन और रही तो वह कहां जाएंगे। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देख कर अधिकारी से लेकर ग्रामीण तक पस्त हो गए हैं। गंगा धीरे धीरे 1978 के बाढ़ के करीब पहुंच रही है। बढ़ते जलस्तर के चलते जिले का मिर्जापुर -औराई मार्ग पूरी तरह से डूब गया है। इस पर लगभग एक फीट से अधिक पानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुरजागिर से कंपनीघाट, पुरानेबाड़ा मलाधरपुर, श्रीपट्टी से हरसिंगपुर, तिलठी मल्लेपुर पानी में डूबा हुआ है। इन सड़कों पर तीन फीट से लेकर चार फीट तक पानी भरा हुआ है। मवइयां, मल्लेपुर आदि गांवों के ग्रामीण लगातार पानी बढ़ने को लेकर आशंकित हैं। गैपूरा लालगंज मार्ग के कठवैया पुल पर कर्णावती नदी का पानी भर गया है। जिससे आवागमन पूर्ण रूप से बाधित है। गैपूरा रामपुरघाट मार्ग, जंगीरोड देवरी मार्ग, अकोढ़ी बबुरा मार्ग, भटेवरा डेरवा मार्ग, विरोही महुवारी मार्ग पर पानी भरने के कारण पूरी तरह से बंद है। हलिया कोटाघाट मार्ग डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed