फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga Dussehra: Devotees Flock to Catch a Glimpse of Mother Vindhyavasini

गंगा दशहरा: मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Wed, 27 May 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Devotees Flock to Catch a Glimpse of Mother Vindhyavasini
मां विंध्यवासिनी मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। गंगा दशहरा पर विंध्याचल में मंगलवार को श्रद्धालु उमड़े। गंगाघाटों पर भी सुबह से देवी भक्तों की भीड़ रही। गंगा स्नान ध्यान कर श्रद्धालु मंदिर की ओर जाने वाले विभिन्न गलियों में कतारबद्ध रहे। मंगला आरती के बाद भोर से ही शुरु हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दशहरा ऊपर से मंगलवार का दिन होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक रहा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए कोई गर्भगृह तो कोई झांकी दर्शन का पुण्य का भागी बना। दर्शन पूजन के दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारे व ढोल, नगाड़े और घंटे की टंकार से गुंजायमान रहा। मां विंंध्यवासिनी के दर्शन के बाद देवी भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन के साथ ही कालीखोह व अष्टभुजा पहुंचकर माता काली व देवी अष्टभुंजा के दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed