चुनार। नगर के किला घाट पर चुनार क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार वसंत पंचमी के दिन काशी के तर्ज पर हर-हर गंगे के उद्घोष गंगा आरती का शुभारंभ हुआ। काशी के तीन अर्चकों के साथ संस्कृत महाविद्यालय के चार छात्रों ने गंगा आरती शुरू की। चुनार के किला घाट से गंगा उत्तरवाहिनी रूप में प्रवाहित होती है। घाट पर फूल-माला, झालर-बत्ती से सजावट के साथ ही फूलों की पंखुड़ियों से रंगोली बनाई गई थी। आरती के लिए सभी अर्चकों को बैठने, दीप प्रज्ज्वलन व आरती के लिए सात चबूतरे का स्थायी निर्माण कराया गया। सूर्यास्त के साथ ही आरती शुरू हुई। चुनार क्लब के अध्यक्ष इ.सर्वेस सिंह ने बताया कि काफी दिनों से काशी की तरह चुनार गंगाघाट पर भी आरती कराने की योजना बन रही थी। क्लब के सदस्यों व स्थानीय जनमानस के सहयोग से योजना पूरी हो सकी। गंगा आरती देखने के लिए भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। आरती से पहले मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। आरती के व्यवस्था में आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेश चक्रवाल,वीर सिंह, अभिषेक वर्मा, रंजीत मंडल, आनंद पांडेय, संजीव कुशवाहा रहे।इनके साथ ही ब्लाक प्रमुख राजगढ़ गजेन्द्र प्रताप सिंह मेजर कृपाशंकर सिंह, डा. योगेश, डा. शैलेन्द्र, डा. सत्यप्रकाश सिंह, बचाऊ लाल सेठ, नयनागढ महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश पटेल,चन्द्रहास गुप्ता सहित नगर के सम्मानित जन मौजूद रहे।