फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gang leader Imran, accused of conversion in gym, has his property worth Rs 50 lakh attached.

Mirzapur News: जिम में धर्मांतरण के आरोपी गैंग लीडर इमरान की 50 लाख की संपत्ति कुर्क

Sun, 12 Jul 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gang leader Imran, accused of conversion in gym, has his property worth Rs 50 lakh attached.
देहात कोतवाली के मेवली गांव में जिम में धर्मांतरा के गैंग लीडर इमरान की जमीन पर कुर्की कार्रवाई
मिर्जापुर। जिम में महिलाओं से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाने और धर्मांतरण कराने के आरोप वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर रविवार को गैंग लीडर इमरान की मेवली गांव स्थित 50 लाख रुपये मूल्य की जमीन कुर्क कर ली। इससे पहले इमरान और उसके भाई जहीर की 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में 19 जनवरी को दो युवतियों ने जिम में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि केजीएन (ख्वाजा गरीब नवाज) की तीन शाखाओं, बी फिट और आयरन फायर जिम में आने वाली लड़कियों से दोस्ती कर जिम संचालक और ट्रेनर उनका अश्लील वीडियो बनाकर रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन

उन पर शारीरिक शोषण करने और बुर्का पहनाकर, मजार पर ले जाकर कलमा पढ़ाकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का भी आरोप है। मामले में पुलिस गैंग लीडर इमरान खान, मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर, सादाब, जीआरपी सिपाही इरशाद, फरीद अहमद, मौलवी खलीलुर्रहमान, अशफाक और उसके मौसेरे भाई साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार सदर सुरेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह और निरीक्षक अपराध कोतवाली देहात मनोज कुमार की टीम ने गैंग लीडर इमरान, निवासी 39 बटालियन रोड, रैबन्ना, कोतवाली कटरा द्वारा अपराध एवं समाज विरोधी गतिविधियों से अवैध रूप से अर्जित मेवली गांव स्थित 50 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed