फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gandhigiri will make the city clean

गांधीगीरी से बनाएंगे नगर स्वच्छ

Fri, 15 Dec 2017 12:22 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Fri, 15 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से शहर की सरकार चलाने का टिप्स लेकर लौटे नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पूजा अर्चना के बाद गुरुवार को कुर्सी संभाली। इस मौके पर नवागत पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जनता से हाथ जोड़कर गांधीगीरी अपना कर नगर को स्वच्छ बनाने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

   इस मौके पर विभिन्न वार्डों से विजयी सभासद भी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी ने अध्यक्ष का सभासदों से परिचय कराया।
   इस दौरान सभासदों ने वार्ड की समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। इसके बाद विभाग के कर्मचारियों के संग बैठक कर नगर के विकास के बारे में रणनिति बनाई गई। गुरुवार को पालिका चलाने की जिम्मेदारी के साथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज जायसवाल पहले दिन घंटाघर कार्यालय में 12 बजकर 35 मिनट पर पहुंचे। अपने पुरोहित से विधि विधान से पूजा अर्चना कराने के बाद शहर की जिम्मेदारी भरी कुर्सी को प्रणाम कर आसीन हुए। सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने माला पहना कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद घंटाघर के प्रांगण में अधिशासी अधिकारी विरेंद्र श्रीवास्तव ने सभासदों का अध्यक्ष से परिचय कराया। परिचय सभा में मौका देख सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को भी अध्यक्ष के सामने रखा। इस दौरान मनोज लायसवाल ने सभासदों को नगर के विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभासदों से कहा कि सबकुछ भूल कर सिर्फ विकास को याद रखें। कहा कि किसने आपको वोट दिया और किसने नही अब इसके आंकलन का समय नही है। जनता ने आपको सेवा करनेे का अवसर प्रदान किया है, अब सिर्फ आपको उस पर खरा उतरने की जरूरत है। उन्होंने सभासदों को बताया कि 13 दिसंबर की लखनऊ मीटिंग में नगर विकास मंत्री ने पूर्ण आश्वासन दिया है कि विकास के रास्ते में धन की कोई कमी नही आएगी। स्वच्छता को सर्वोपरि मान कर उन्होंने सभी सभासदों को 17 दिसंबर को वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। सभासदों ने मेज थपथपाकर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed