फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Funds received for the development of Vindhyavasini Swaroop Temple

Mirzapur News: विंध्यवासिनी स्वरूप मंदिर के विकास के लिए मिली धनराशि

Mon, 05 Jan 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Funds received for the development of Vindhyavasini Swaroop Temple
सीखड़। मवैया में विंध्यवासिनी स्वरूप मंदिर के विकास के लिए शासन स्तर से प्रशासनिक व वित्तीय मदद की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने बताया यह स्वीकृति मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के अंतर्गत 2025-26 के लिए दी गई है। चुनार विधायक ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत कुल 155.45 लाख रुपये से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। परियोजना में शामिल प्रमुख कार्यों में मल्टीपरपज हॉल (41.28 लाख), इंटरलॉकिंग पेवर (8.75 लाख), आरसीसी बेंच (0.59 लाख), ट्विन डस्टबिन (0.09 लाख), सोलर स्ट्रीट लाइट (1.40 लाख), साइनेज (0.69 लाख), म्यूरल एवं कार्विंग कार्य (7.41 लाख), वॉटर कूलर (0.86 लाख) तथा बोरिंग कार्य (2.74 लाख रुपये) शामिल हैं। बताया गया कि परियोजना का विभागीय मूल्यांकन कराते हुए 79.64 लाख रुपये की धनराशि को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जबकि प्रथम किस्त के रूप में 60 लाख रुपये जारी किए जाने का भी प्रावधान है। चुनार भाजपा विधायक ने कहा इस परियोजना के पूर्ण होने से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed