फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Frequent power cuts in the city, the situation has not improved in the rural areas

Mirzapur News: नगर में बार-बार कट रही बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं सुधरे हालात

Tue, 21 Mar 2023 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Frequent power cuts in the city, the situation has not improved in the rural areas
मिर्जापुर। विद्युत कर्मियों की हड़ताल का असर जिले में अब भी नजर आ रहा है। नगर क्षेत्र में तो विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सामान्य हो रही है, हालांकि ट्रिपिंग के चलते बार-बार बिजली कट रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी हालात सुधरे नहीं हैं। इनमें से अधिकांश जगह पेयजल की समस्या है। हालांकि विभागीय कर्मचारियों ने हड़ताल से लौटते ही विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास शुुरू कर दिया है। नगर में हड़ताल के दौरान 12 फीडर बंद हो गए थे। इनमें से अधिकांश से रविवार को शाम तक आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। इसके बाद भी ट्रिपिंग जारी है। सोमवार को भी दिन में शुक्लहा, पक्का पोखरा, वासलीगंज, पुरानी दशमी, घंटाघर व पुरी कटरा में ट्रिपिंग के कारण बार-बार बिजली कटती रही। हालांकि शाम के समय विद्युत आपूर्ति सामान्य हो गई।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जो फीडर बंद हो गए थे, उन्हीं के संबंध में फोन पर शिकायत आई थी। फीडर चालू होने के बाद कोई शिकायत नहीं आई। नगर में लाइन फाल्ट की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

उधर, लालगंज तहसील मुख्यालय उपकेंद्र के बस्तरा फीडर से आपूर्ति बंद रहने से दो दर्जन से अधिक गांवों में पिछले तीन दिन से अंधेरा है। हड़ताल वापस होने के बावजूद लाइनमैन व कर्मचारियों ने फीडर चालू नहीं किया। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं। इसके साथ ही अमहा फीडर के तिखोर, मानिकपुर, कनोही, घुरमा, नेवढ़िया, सहितरा, रानी बारी आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अवर अभियंता अभिषेक मौर्य ने बताया कि सोमवार को सुबह बस्तरा फीडर चालू कराया गया। उधर, 33/11 विद्युत उपकेंद्र हलिया से संचालित अदवा व ड्रमंडगंज फीडर से आपूर्ति चार दिन से बाधित होने के कारण दोनों फीडरों से जुड़े गांवों अहुगीकला, राजपुर,सोनगढ़ा, सिकटा, चक कोटार, पुरवा औसान सिंह, बेलगंवा, पंवारी खुर्द, बढवार, अहुगी खुर्द, हरसड़, समौती, महुगढ़, महोगढ़ी, गड़बड़ा पुल, मझिगवां, गलरा, गलरिया सहित करीब 50 गांवों में अंधेरा है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी दोनों फीडरों से आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। आपूर्ति बाधित होने चलते पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है।

उधर, रविवार को रात में रात में आंधी व तेज बारिश के कारण जगह-जगह तार पर पेड़ गिर जाने के कारण भी विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। अवर अभियंता जगजीवन राम ने बताया कि ड्रमंडगंज अदवा फीडर के तार पर आंधी के दौरान पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बाधित हो गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed