फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Freeze farmers accounts will open in NPA

एनपीए में फ्रीज किसानों खाते खुलेंगे

Wed, 13 Sep 2017 01:05 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Wed, 13 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Freeze farmers accounts will open in NPA
‌वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल
  
विज्ञापन

मिर्जापुर। किसानों के एनपीए (ऋण न चुका पाने के कारण) में फ्रीज हो चुके बैंक खातों को भी दोबारा संचालित करने की सुविधा दी जाएगी। यह बात प्रदेश के वित्तमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को फसल ऋण मोचन योजना का प्रमाणपत्र वितरित करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी प्रदेश का विकास होगा। जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 44 किसानों को ऋण मुक्ति प्रमाणपत्र सौंपा। पहले चरण में 5000 किसानों का कर्ज माफ किया गया।
उन्होंने कहा कि फसल ऋण मोचन योजना के तहत सरकार ने किसानों का एक लाख तक रुपया का कर्ज माफ किया है। मगर केंद्र व राज्य सरकारें अन्नदाता की समस्याओं का हरसंभव निदान करने का प्रयास कर रही हैं। किसान अपने खाते को आधार से लिंक कराएं ताकि उनको सरकार की योजनाओं को पूरी तरह लाभ मिल सके।  जिले के लगभग 12 हजार 664 किसानों के फसली ऋण की माफी के लिए सरकार ने 86 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। अधिकारी विशेष ध्यान दें कि किसानों से किसी प्रकार की धन वसूली नही होने पाए। वसूली की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों से कहा कि यदि कोई आपसे धन मांगता है तो डीएम, बीडीओ अथवा भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी से शिकायत करें। जिले में सिंचाई समस्या है। इसके समाधान के लिए फिलहाल सखौरा पंप कैनाल और गंगा नहर कैनाल से पानी छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान फूलों और जड़ी-बूटियों  खेती करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसान खेतों का मृदा परीक्षण कराएं और कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार उर्वरक का प्रयोग करें। शुभारंभ वित्तमंत्री, विधायक रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, सुचिस्मिता मौर्य, अनुराग सिंह, राहुल प्रकाश कोल, एमएलसी रामलली मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल, जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे, सीडीओ प्रियंका निरंजन ने योजनाओं की जानकारी दी। आईजी प्रेम प्रकाश, एसपी आशीष तिवारी, एडीएम विजय बहादुर, एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, लल्लन राम, डीपीआरओ बालेशधर त्रिपाठी, बीडीओ सुनील तिवारी, भावना यादव, दिव्या शुक्ला, डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला, डीआईओएस फूलचंद्र यादव, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गर्मी से बेहोश हुआ किसान       
मिर्जापुर। कार्यक्रम के दौरान एक किसान बेहोश हो गया। राजेश अग्रवाल ने डक्टरों से तुरंत उसके इलाज को कहा। किसानों को व्यवस्था की गड़बड़ी के चलते काफी परेशान होना पड़ा। तमाम किसानों का नाम ही सूची में नहीं था जबकि लेखपाल ने पहले से ही उन्हें पर्ची दे रखी थी। हालांकि किसानों को अपनी जगह बैठने में कोई परेशानी ना हो इसका ख्याल रखने जिला स्काउट आयुक्त कमलेश द्विवेदी, मास्टर कुलदीप शुक्ला, गाइड कैप्टन सत्यंबदा सिंह, व्यायाम शिक्षक विनोद यादव के निर्देशन में स्काउट गाइड की पूरी टीम लगी थी।

 
मंत्री ने दिया 44 किसानों को प्रमाणपत्र
मिर्जापुर। ऋण मोचन योजना के तहत वित्त मंत्री ने संदीप यादव, रामराज, निर्मला देवी, धर्मजीत सिंह, राम सकल सिंह, विनीत सिंह, रामजी, दिनेश सिंह, अमरेश, शुभराजी, शिवबोधि सहित 44 किसानों को प्रमाण पत्र का वितरण किया।        


सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा शमा       
मिर्जापुर। ऋण मोचन कार्यक्रम के दौरान कजली गायिका उषा गुप्ता ने निमिया की डारि मइया, मां करा दे पूरी, लोक गीत गायक अमित दुबे ने जय हो मोदी जय हो योगी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोगांव के शिक्षक नरसिंह बहादुर ने मनोहारी गीत प्रस्तुत किया। जटाशंकर एंड चौलर पार्टी ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों योजनाओं पर आधारित गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed