फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fraud in the name of treasure buried in the ground, case registered

Mirzapur News: जमीन में खजाना गड़ा होने के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Mar 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of treasure buried in the ground, case registered
चील्ह। थाना क्षेत्र के मठिया गांव में जमीन में खजाना गड़े होने के नाम पर ठगी किए जाने के मामले में चील्ह पुलिस ने चार लोगों को बृहस्पतिवार को शाम को पकड लिया। इसमें ठगी का शिकार युवक भी था। उसकी तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी दिलीप कुमार यादव एक माह पहले अपनी जमीन में नींव की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान उनके रिश्तेदार के साथ एक व्यक्ति आया। उसने बताया कि इस जमीन में खजाना दबा हुआ है। पूजा पाठ करके खजाना निकला जा सकता है। पूजा पाठ के नाम पर दिलीप से 25 हजार रुपये की मांग की। दिलीप ने रुपये देकर जमीन से खजाना निकालने के लिए कहा। इसके बाद उसने एक सप्ताह बाद एक लाख रुपये की मांग की। उसने बताया कि खजाने पर भूत प्रेत का साया है। पूजा पाठ करने में समय लगेगा। इसी प्रकार एक महीने के अंतराल में कुल चार लाख 52 हजार रुपये ले लिया। उसके बाद जमीन से पांच पीली धातु जैसी वस्तु निकलकर दिखाया और बोला कि खजाना मिल गया, लेकिन अभी इसको किसी को बताना नहीं है। एक महीने बाद इसको निकालना अन्यथा घर में किसी की मौत हो जाएगी।
विज्ञापन

दिलीप ने खजाने को घर के कोने में रखा था। तभी उसका एक मित्र आया। वह खजाना दिखाने की जिद करने लगा। जब खजाना निकाल कर देखा गया तो उसके मित्र ने बताया कि यह तो नकली लग रहा है। इसके बाद दिलीप ने खजाना निकालने वाले को घर बुलाया। दिलीप ने कहा कि उसे खजाना नहीं चाहिए, उसका पैसा दे। इस पर उसने धमकी दी कि एक-एक लाख और दे अन्यथा जान से मार डालेंगे। दिलीप पैसा मांगने लगा तो ठगों ने कहा कि चलो तुम्हारा खजाना बेचवा देते हैं। खजाना लेकर बेचने जा रहे सभी को पुलिस ने चील्ह चौराहे पर पकड़ लिया। इसके बाद दिलीप घटना की जानकारी दी। दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने जगदीश यादव निवासी गडगेड़ी थाना चील्ह, मोहम्मद उर्फ बुलबुल निवासी दलापट्टी तथा चंद्रिका प्रसाद निवासी माधोपुर हरिजन बस्ती अखरी बाईपास रोहनिया वाराणसी के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया। चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed