फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four women and a child admitted to the CHC due to humidity and contaminated water.

Mirzapur News: उमस और दूषित पानी से चार महिलाएं व एक बच्चा सीएचसी में भर्ती

Tue, 28 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Four women and a child admitted to the CHC due to humidity and contaminated water.
राजगढ़। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से एक बालक सहित चार महिलाएं पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराई गई हैं। सभी का उपचार चल रहा है। सीएचसी से मिली जानकारी के अनुसार पिपरवार की प्रीति (21), खोराडीह की गीता देवी (40), मगरदहा की प्रेमशिला (28), नदीहार के सत्यम (10) और गरेरी की धर्मशिला (60) को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने पर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतलाल ने बताया कि उमस और गर्मी के मौसम में गरिष्ठ भोजन करने तथा दूषित पानी पीने से इस तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों को पानी उबालकर पीने, बासी भोजन से बचने तथा हल्का एवं ताजा भोजन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed