{"_id":"67b4dd064a79b19a000bf72a","slug":"four-vehicles-collide-in-two-road-accidents-eight-devotees-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129870-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो सड़क दुर्घटनाओं में चार वाहन भिड़े, आठ श्रद्धालु हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो सड़क दुर्घटनाओं में चार वाहन भिड़े, आठ श्रद्धालु हुए घायल
विज्ञापन
जिगना/मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सर्रोई तिवारी गांव के सामने मंगलवार को भोर में बोलेरो और जायलो में टक्कर हो गई। हादसे में पांच श्रद्धालु लोग घायल हो गए।
वहीं, देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटवा पांडेय गांव के सामने ढाबा के पास खड़ी इनोवा में एक कार ने टक्कर मार, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
जाइलो सवार श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ जा रहे थे। वहीं, बोलेरो सवार लोग प्रयागराज से संगम स्नान कर लौट रहे थे। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सर्रोई तिवारी गांव के सामने दोनों वाहनों में आमने-सामने से टक्कर हो गई।
हादसे बोलेरो सवार झारखंड के गिरीडीह निवासी रमाप्रसाद (35), संगीता (45), श्रवण कुमार (67), आयुषी (12) समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई पहुंचाया गया। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटवा पांडेय गांव सामने हुआ। छत्तीसगढ़ के पुडा तरई रायगढ़ निवासी एक परिवार के केशव चौधरी अपनी पत्नी लक्ष्मी चौधरी, पुत्री मनीषा, दामाद गोपाल कृष्णा चौधरी, समधन लक्ष्मी पटेल के साथ इनोवा से महाकुंभ प्रयागराज जा रहे थे।
मंगलवार को सुबह कोटवा पांडेय गांव के सामने गाड़ी खड़ी कर सभी लोग लघुशंका करने के लिए उतरे। इसी बीच पीछे से आई एक कार ने इनोवा में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छत्तीसगढ़ के विलासपुर निवासी चालक अनिल पाल (48), शांतनु सरकार (55) और उनकी पत्नी एस सरकार (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बरकछा पुलिस ने घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया।