फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four teachers including the in-charge headmaster remained absent

Mirzapur News: प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक रहे अनुपस्थित

Tue, 02 May 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four teachers including the in-charge headmaster remained absent
हलिया। खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान हलिया विकास खंड में प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। अन्य विद्यालयों में संख्या से कम विद्यार्थी मिलने पर एबीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापकों से कड़ी नाराजगी जताते हुए उपस्थिति में सुधार लाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव सबसे पहले परसिया कला कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबूलाल के अलावा सहायक अध्यापक राजकुमार एवं शैलेश कुमार राय अनुपस्थित रहे। विद्यालय में पंजीकृत 249 विद्यार्थियों की तुलना में 26 बच्चे उपस्थित मिले।प्राथमिक विद्यालय मतवरिया के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिकेश अनुपस्थित रहे। खंड शिक्षाधिकारी ने संबंधित पोर्टल पर अनुपस्थिति दर्ज कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परसिया कला कंपोजिट विद्यालय में पूर्व में नियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा एक लाख रुपये निकाल रंगाई पुताई के लिए निकाले गए थे। इसके बावजूद अभी तक रंगाई- पुताई तक नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed