फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four students selected for Children's Science Congress

Mirzapur News: बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चार छात्र चयनित

Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four students selected for Children's Science Congress
मिर्जापुर। पीलीकोठी स्थित सेंट मेरीज स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। इसमें चार बाल विज्ञानियों को राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया। कार्यशाला में 60 विद्यालयों के 138 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य समन्वयक डा. एस के सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ सिंह तथा राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राज कुमार दीक्षित ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य जैकब बोना डिसूजा ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विज्ञान के क्षेत्र में जिले के बाल वैज्ञानिकों के उपलब्धियों की जानकारी दी। डा. जेपी राय ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

समापन सत्र के मुख्य अतिथि आलोक प्रसाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मिर्जापुर ने सभी। प्रतिभागी बच्चों व शिक्षकों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किया। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए सीनियर वर्ग में अनिकेत पटेल विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल अदलहाट,आकर्ष श्रीवास्तव सेंट मेरिज स्कूल मिर्जापुर तथा जूनियर वर्ग में शशांक राज आर्य शिशु मंदिर अहरौरा,अंशिका दुबे कंपोजिट स्कूल देवरी चयनित किए गए। जूनियर वर्ग में दिव्यांश स्कूल कन्हई पुर और चंदन जय हिंद विद्या मंदिर अहरौरा सीनियर वर्ग में प्रतीक्षा सूची के लिए चयनित हुएए। कार्यक्रम में मनमोहन यादव, सत्यम गुप्ता,कृष्ण कुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव विंध्याचल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित हुए
मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ सिंह ने वर्ष 2022के बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक शिवम जायसवाल के लघु शोध पत्र को गाइड करने वाले गाइड टीचर अनिल कुमार यादव को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed