फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four students protesting for student union elections fell ill

Mirzapur News: छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रदर्शन कर रहे चार छात्रों की तबीयत हुई खराब

Wed, 27 Nov 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Four students protesting for student union elections fell ill
मिर्जापुर। केबी पीजी काॅलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए प्रदर्शन कर रहे चार छात्रों की हालत मंगलवार को सुबह बिगड़ गई। उनको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के उनको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर महाविद्यालय के छात्र सोमवार से प्रदर्शन कर रहे थे। वे सोमवार की रात भी वहीं डटे रहे। मंगलवार को सुबह होते-होते उनकी तबीयत खराब हो गई। कोई उल्टी करने लगा तो कोई अचेत होने लगा। इस पर अन्य छात्रों ने लोगों की सहायता से अभिषेक तिवारी, शिवम तिवारी, हीरो पासवान व सूचित पांडेय को मंडलीय अस्पताल भेजवाया। उधर, छात्रों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर, सीओ सिटी विवेक जावला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों से बात की और श्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हो गए। छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय के प्राचार्य छात्रसंघ चुनाव कराना ही नहीं चाहते हैं। बार-बार टालमटोल कर रहे हैं। छात्रों का कहना था कि न्यायालय ने भी छात्रसंघ चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। इसके बावजूद प्राचार्य कभी उपचुनाव तो कभी कुछ और कारण बताकर चुनाव नहीं करा रहे हैं। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह का कहना है कि छात्रों से वार्ता हुई है। छात्रसंघ चुनाव के बारे मेंं जिला प्रशासन से निर्देश मांगे गए हैं। उसी के अनुसार जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed