फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four schools closed, salaries of teachers and other personnel withheld

Mirzapur News: बंद मिले चार विद्यालय, शिक्षकों व अन्य कर्मियों का रोका वेतन

Sun, 27 Aug 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four schools closed, salaries of teachers and other personnel withheld
मिर्जापुर। मड़िहान विकास खंड के 86 परिषदीय विद्यालयों का शनिवार को एक साथ निरीक्षण कराया गया। इस दौरान चार विद्यालय बंद मिले। बंद मिले सभी चार विद्यालयों के सभी स्टाफ का वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। साथ ही जो प्रधानाध्यापक, अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले, उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। चेतावनी दी गई कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में शनिवार को मड़िहान विकास खंड के 86 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, नगर, राजगढ़, पहाड़ी एवं हलिया तथा जिला समन्वयक निर्माण, एमआईएस, समेकित शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन के माध्यम से निरीक्षण कराया गया। सुबह 8ः10 बजे हुए निरीक्षण के दौरान चार विद्यालय बंद मिले। बंद मिले विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय संतनगर, कम्पोजिट विद्यालय राहकला, कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया, कम्पोजिट विद्यालय रैकल शामिल हैं। बंद मिले विद्यालयों के सभी अध्यापकों, अनुदेशकों, शिक्षा मित्रों का वेतन अथवा मानदेय अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा विद्यालयों में एक प्रधानाध्यापक, एक प्रभारी प्रधानाध्यापक, 11 सहायक अध्यापक, छह अनुदेशक एवं 18 शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि अनुपस्थित रहे अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed