फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four road accidents in Mirzapur 20 devotees injured

मिर्जापुर में चार सड़क हादसे: 20 श्रद्धालु घायल..., बस ने वाहन को मारी टक्कर, पेड़ से टकराई कार; मची चीख-पुकार

Wed, 26 Feb 2025 09:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 09:48 PM IST
सार

मिर्जापुर में विभिन्न क्षेत्रों में दर्दनाक हादसे के बाद त्योहार की खुमारी किरकिरी हो गई। इस हादसों में कुल 20 लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन
Four road accidents in Mirzapur 20 devotees injured
सड़क हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बुधवार को चार जगह सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 20 श्रद्धालु घायल हो गए। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी में बस ने कार में टक्कर मार दी, जिससे पांच लोग घायल हो गए। मड़िहान के लालपुर गांव के सामने कार पेड़ से टकरा गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार तिराहे के पास स्कार्पियो की टक्कर से ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं, प्रयागराज के मेजा रोड के पास कार की टक्कर से ऑटो सवार नौ श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन


सोनभद्र, मड़िहान के पटेहरा और दीपनगर निवासी नौ लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। वहां से लौटते समय मेजा रोड के पास ऑटो से उतरकर सभी लोग नाश्ता करने जा रहे थे। इसी बीच एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रेनुका देवी (38), शिव बालक (15), अशोक कुमार (40), सरिता विश्वकर्मा (40), मनीता (20), रीता देवी (50), अनीता तिवारी (40), लक्ष्मीना (45), बजरंगी (35), चिंता (40) और जगवंती (50) घायल हो गईं। सभी को सीएचसी मेजा भेजा गया, वहां से डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।

राजगढ़ में हुए हादसे
छत्तीसगढ़ के सरगुजा निवासी संतोषी (22), रेखा सिंह (20), नरेश (18), शालिनी (50), विनय सिंह (24) के साथ प्रयागराज से स्नान कर घर लौट रही थीं। बुधवार को सुबह पांच बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र के दादरा पहाड़ी गांव के पास सामने से आ रही बस ने कार में मार दी। इससे कार पलट गई और सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजगढ़ में भर्ती कराया।

सोनभद्र के शिवद्वार से दर्शन कर कुछ लोग ऑटो से लौट रहे थे। नदीहार तिराहे के पास स्कार्पियो ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तेज प्रताप (32) निवासी पुरानिया, बेचन (62), पचूई (45) और अमरावती (52) निवासी कर्मा, सोनभद्र घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

मड़िहान : छत्तीसगढ़ के लखनपुर खुर्जा गांव निवासी नरेश सिंह और विजय प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे। वहां से लौटते समय मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर लालपुर गांव के पास सामने से आ रही बस से बचने के चक्कर में उनकी कार कार पेड़ में टकरा गई। हादसे में नरेश सिंह और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया।

दो बाइक में हुई टक्कर, तीन लोग घायल
मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव में बुधवार को देर शाम दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। सोनभद्र के इमलिया बाग पोखर निवासी सुजीत कुमार चौहान मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में रह रहा था। वह बाइक से अपनी पत्नी और तीन बच्चों को लेकर घर आ रहा था। 

वहीं, बरकछा खुर्द निवासी कोमल अपनी पत्नी माला के साथ गोपलपुर जा रहा था। कलवारी खुर्द पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में सुजीत (38), उसका बेटा लकी (3) और दूसरी बाइक पर सवार कोमल (29) घायल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed