Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four policemen suspended for extorting fake income tax officers

Mirzapur News: फर्जी आयकर अधिकारी बन वसूली करने में चार पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 25 Jun 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four policemen suspended for extorting fake income tax officers
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के कुछ दुकानदारों से आयकर अधिकारी बनकर वसूली करने के आरोप में एक उप निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को व्यापारियों ने पकड़कर कटरा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पहले तो पुलिस इस मामले से इंकार करती रही। बाद में छानबीन के बाद पैसा लेने का वीडियो देखने के बाद रात में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने उप निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ निलंबित कर दिया। साथ ही तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया है। जिले में फर्जी अधिकारी बनकर वसूली करने वालों का सिलसिला तेज हो गया है। पिछले एक माह में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वसूली करने के साथ फर्जी खनन अधिकारी बनकर वसूली करने वाले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


इस बीच शनिवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा, जंगीरोड समेत अन्य मोहल्ले में दुकानदारों और व्यापारियों के पास पहुंच कर कुछ लोग आयकर अधिकारी बनकर वसूली कर रहे थे। व्यापारियों से दो लाख रुपये मांग रहे थे। एक व्यापारी ने 10 हजार रुपये दिया। व्यापारियों ने आशंका होने पर आयकर अधिकारी सर्चिल कुमार को सूचना दी। इसके बाद आयकर अधिकारी सर्चिल कुमार ने व्यापारियों को बताया कि वसूली करने वाले आयकर विभाग के नहीं हैं। इसके बाद व्यापारियों ने कटरा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो पुलिस मामले में कुछ बताने से इन्कार करती रही। मामले में आयकर अधिकारी सर्चिल कुमार ने बताया कि व्यापारियों से कुछ लोग आयकर अधिकारी बनकर वसूली कर रहे थे। व्यापारियों ने इसकी शिकायत की तो जानकारी हुई। व्यापारियों को बताया गया कि वे फर्जी आयकर अधिकारी हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उधर, व्यापारियों ने फर्जी आयकर आयकर अधिकारी बने लोगों को बैठा लिया। कटरा कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर उनको सौंप दिया। कटरा पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि फर्जी आयकर अधिकारी बनकर वसूली करने वाले लोग असल में पुलिसकर्मी हैं, जो जिले में पुलिस की विशेष शाखा एएचटीयू (एंटी ह्यूमन राइट ट्रैफिकिंग यूनिट) में तैनात हैं।


इसके बाद पुलिस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने लगी। पुलिस अधिकारी कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे थे। मामला बढ़ने पर रात में जांच के बाद उपनिरीक्षक राकेश कुमार पांडेय पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया। साथ ही तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुकानदार द्वारा एक पुलिसकर्मी पर पैसा लेने की शिकायत करते हुए एक वीडियो दिखाया गया। इसकी जांच क्षेत्राधिकारी नगर परमानंद द्वारा कराई गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर संबंधित उप निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर खड़े अन्य तीन पुलिसकर्मियों को जांच पूर्ण होने तक निलंबित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकरण की जांच पूर होने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed