फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four people of inter -state gang arrested with ganja

Mirzapur News: गांजा के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four people of inter -state gang arrested with ganja
मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने मंगलवार को रात में गैपुरा-लालगंज मार्ग पर दो कारों से 45 लाख रुपये मूल्य के गांजा के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विंध्याचल थानाध्यक्ष अरविंद मिश्रा को मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि तस्करी करने वाले कार से गांजा ले जाने वाले हैं। सूचना पर गैपुरा-लालगंज मार्ग पर पुलिस ने घेरेबंदी कर दो चार पहिया वाहनों को रोका। वाहनों की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने कार सवार अमीरूद्दीन अंसारी निवासी टोरी थाना भगवानपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार, धर्मेन्द्र कुमार निवासी टोरी थाना भगवानपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार, अजय कुमार सिंह निवासी बसहा बरोखर थाना कोरांव जनपद प्रयागराज, इन्द्र बहादुर सिंह निवासी राजपुर थाना कोरांव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों से बोरियों में रखा 100 किलो गांजा, चार मोबाइल फोन, 2700 रुपये नकद बरामद किया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पकड़े गए आरोपी अमीरूद्दीन अंसारी व धर्मेन्द्र कुमार ने पूछताछ में बताया वे लोग बिहार के विभिन्न स्थानों से गांजा लेकर आते हैं। उसे अजय कुमार व इन्द्र बहादुर को बेचते हैं।इन दोनों द्वारा गांजे की जनपद प्रयागराज व आस-पास के जनपदों में बिक्री की जाती है। वे लोग गांजा बोलेरो वाहन से एक अन्य कार में लोड कर रहे थे कि पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed