फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four people injured in the accident

Mirzapur News: हादसे में चार लोग घायल

Fri, 04 Oct 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in the accident
हलिया। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर स्थित महुगढ़ समौती गांव में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गड़बड़ा धाम से दर्शन-पूजन कर लौट रहे दो किशोरियों समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक किशोरी को डॉक्टर ने पीएचसी हलिया से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हथेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय अशोक प्रजापति इसी गांव निवासी 17 वर्षीय अनीता और 16 वर्षीय शिवानी के साथ बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे गड़बड़ा धाम दर्शन-पूजन कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में महुगढ़ गांव के समौती बस्ती में सामने से आ रहे 24 वर्षीय बाइक सवार विकास त्रिपाठी निवासी महुगढ़ से बाइक टकरा गई। इस घटना में सभी लोग घायल हो गए। हादसे में अनीता को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को पीएचसी हलिया पहुंचाया गया। जहां डॉ. रीना सिंह ने अनीता की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed