फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four people, including the manager, were terminated in the old age home dispute.

Mirzapur News: वृद्धाश्रम विवाद में प्रबंधक सहित चार की सेवा समाप्त

Tue, 07 Oct 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four people, including the manager, were terminated in the old age home dispute.
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के पटेंगरा नाला स्थित एक वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए विवाद में सोमवार को कार्रवाई की गई। वृद्धाश्रम का संचालन करने वाले एनजीओ के स्टेट कोआर्डिनेटर दिवाकर शुक्ला ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विवाद के आरोपी प्रबंधक सहित चार की सेवा समाप्त कर दी। अब वहां नई तैनाती की जाएगी। आरोप है कि वृद्धाश्रम में काम करने वाली महिला नर्सिंग स्टाफ व एक महिला केयरटेकर में एक साड़ी के लिए विवाद हुआ था। इसके बाद स्टाफ और केयर की तहरीर पर दोनों पक्षों पर से तीन-तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया था।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुधवार को वृद्धाश्रम में कार्यक्रम हुआ था। पुरुषों को कुर्ता पाजामा व महिलाओं में साड़ी का वितरण किया गया। इसमें एक साड़ी बच गई थी। इसके लिए विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंच गया। एक पक्ष से अनीता वर्मा निवासी चेहरा थाना जिगना, राजा व अंकित और दूसरे पक्ष से नीलम देवी निवासी तिवारी का पुरा उनके पति ज्ञानेश्वर प्रसाद व हरिकिशन का शांति भंग में चालान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास ने बताया कि इसकी सूचना एनजीओ के संचालक को दे दी गई थी। उन्होंने सोमवार को प्रबंधक समेत चार लोगों की सेवा समाप्त कर दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वृद्धाश्रम की निगरानी के लिए छह सदस्यों की टीम बना दी है। इसमें एक व्यक्ति एक दिन वृद्धाश्रम की निगरानी कर रिपोर्ट देगा। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में 40 महिला व 40 पुरुष वृद्ध रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed