Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत, छह घायल; चल रहा उपचार
Mirzapur News: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए हादसों के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को उचित उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही गंभीर रुप से घायलों को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विस्तार
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर के पास हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। सोनभद्र मूर्तिया में बाइक भिड़ंत में घायल दोनों को सीएचसी मड़िहान लाया गया। जहां एक की मौत हो गई। चुनार के कैलहट बाजार के पास ट्रैक्टर के टक्कर से ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द गांव के मिश्र पट्टी मजरा निवासी नागेश्वर उर्फ छोटू (21) पुत्र लल्लन गांव निवासी अनिल (18) के साथ उसके ननिहाल चंद्रदीपा कोतवाली कटरा आया था। चंद्र दीपा में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से बृहस्पतिवार की रात नौ बजे अपने घर जा रहे थे।
उधर, कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमरती रोड मीर साहब की गली निवासी मोहम्मद सेफ (19) पुत्र वारिस विंध्याचल काम से गया था। वह सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता है। काम खत्म करने के बाद वह अकेले बाइक से अपने घर लौट रहा था।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही सेम्फोर्ड स्कूल के सामने दोनों बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद सैफ और नागेश्वर को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां डॉक्टर ने मोहम्मद सैफ को मृत घोषित कर दिया, नागेश्वर की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक अनिल के पिता रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। अनिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है । मृतक मोहम्मद से सैफ माता-पिता का एकलौता पुत्र था। उसे एक छोटी बहन है।
मड़िहान सीएससी पर चल रहा घायलों का उपचार
कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हुई है। एक युवक घायल है। उसका उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। मड़िहान, मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार विजय कुमार (59) घायल हो गए। मड़िहान सीएससी पर उनका उपचार कराया गया।
तीसरी घटना में सोनभद्र की मूर्तियों में हुई। सोनभद्र के मूर्तियां निवासी अमर शर्मा 22 का मड़िहान के कलवारी में कपड़े की दुकान है। वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था । सोनभद्र के मूर्तियों के पास बाइक सवार संजय (21) निवासी पतेरी से टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के सीएससी मड़िहान लाया गया।
सीएचसी के डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि हादसे में घायल अमर की मौत हो गई है।
चुनार क्षेत्रांतर्गत कैलहट बाजार के पास ट्रैक्टर व ऑटो रिक्शा में टक्कर हो गयी। जिसमें सवार चंदा देवी (32) पत्नी जयप्रकाश, अमृता (7) पुत्री जयप्रकाश, प्रियंका देवी (24)पति शिवप्रकाश वर्ष निवासिनी ग्राम घरवासपुर थाना अदलहाट व पूजा पुत्री (20) जोखन निवासिनी ग्राम कटेशर थाना रामनगर जनपद वाराणसी घायल हो गये।
घायलों को उपचार में लिए अस्पताल भेजवाया गया। जहां इलाज के दौरान प्रियंका देवी की मौत हो गई। चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं।