{"_id":"608af7378ebc3ec1993dc968","slug":"four-people-including-a-woman-died-of-corona-in-a-day-for-the-first-time-mirzapur-news-vns587346273","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार एक दिन में कोरोना से महिला समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार एक दिन में कोरोना से महिला समेत चार की मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को तीन महिलाओं समेत चार की कोरोना से मौत हो गई। जिले में पिछले एक वर्ष में कोरोना संक्रमण के दौरान पहली बार ऐसा हुआ है कि एक दिन में चार लोगों की जान चली गई। चारों की मौत ट्रामा सेंटर के एल-टू अस्पताल में हुई है। बृहस्पतिवार को 212 संक्रमित मिले और 308 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। पिछले पिछले 29 दिनों में 4925 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। एक्टिव केस 2122 हो गई है।
बृहस्पतिवार को 212 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या आठ हजार 415 हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 308 लोगों को स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज किया गया। अब तक 6232 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
नगर की 35 वर्षीय महिला, नकहरा की 70 वर्षीय वृद्धा, चील्ह के श्रीपट्टी की 45 वर्षीय महिला, बिहार निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की ट्रामा सेंटर के एल-टू में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ जिले में अब तक 61 मरीजों की मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 28 मरीज हैं। सात विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में हैं। 1991 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 55 दूसरे जिले में भर्ती है। 41 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2198 की रिपोर्ट आई है। इसमें तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हुई है। 149 पुरुष और 63 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 45 हजार 312 के सैंपल लिए जा चुके हैं। चार लाख 44 हजार 129 की रिपोर्ट आई है। 1183 की रिपोर्ट बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 63 हजार 773 का एंटीजन किट से जांच की गई है। जिले में 803 हाट स्पाट हैं। 588 ग्रामीण और 215 शहरी क्षेत्रों में है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर निजी अस्पतालों में बने 312 बेड के 12 कोविड केयर अस्पताल में बृहस्पतिवार को 31 मरीजों को भर्ती किया गया है।