{"_id":"5e2b40d18ebc3e99ee70f244","slug":"four-lakh-including-cash-jewelery-stolen-from-the-shop-mirzapur-news-vns5070726138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से नगदी आभूषण समेत चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से नगदी आभूषण समेत चार लाख की चोरी
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के औराई-मिर्जापुर मार्ग पर पुरानेबाड़ा गांव में मनोज ज्वेलर्स की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने आलमारी तोड़कर लगभग चार लाख सोने व चांदी के आभूषण सहित 12 हजार नगद उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छानबीन किया। सीओ सदर संजय सिंह ने डाग स्क्वाएड के साथ जांच किया। बड़ी बात की दुकान के सामने पुलिस पिकेट और पीआरवी तैनात रहती है। इसके बाद भी चोरी हो गई। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
गांव निवासी बृहस्पतिवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला खुला देखकर हतप्रभ हो गए। दुकान के अंदर जाने पर सामान बिखरा पाया। मनोज ने तुरंत 112 नंबर पर फोन करके सूचना दिया। मौके पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चील्ह पुलिस को सूचना दिया। सीओ सदर संजय सिंह और थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर डाग स्क्वाएड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता घटना स्थल से 50 मीटर पूरब चलने के बाद फिर वापस लौट आया।
दुकानदार मनोज ने बताया कि चोर चार किलो चांदी के आभूषण, 50 ग्राम सोने के आभूषण सहित 12 हजार नगदी चोरी कर ले गए। दुकान में 2003 में भी लाखों रुपये की चोरी हुई थी। दुकान के ठीक सामने पुलिस पिकेट चौबीस घंटे तैनात रहता है। 112 नंबर की पीआरवी भी दुकान के सामने रात में खड़ी रहती हैं। इसके बाद भी हौसला बुलंद चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लाखों का माल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरा मामला संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। दुकान का ताला बंद था और चोरी हो गया। चाभी दुकान मालिक के पास थी। मामले की जांच की जा रही है, जल्द खुुलासा किया जाएगा।