फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four injured in jackal attack

Mirzapur News: सियार के हमले से चार घायल

Mon, 24 Feb 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four injured in jackal attack
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदना गांव में सियार के हमले से शनिवार को देर रात एक ही परिवार के तीन और एक अन्य को मिलाकर कुल चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नदना गांव निवासी जनार्दन सिंह (58), चंद्रमणी सिंह (50), सावित्री सिंह (35) व फुट्टन (20) शनिवार को देर शाम भोजन करने के बाद घर के बरामदे में सो रहे थे। लगभग एक बजे रात एक सियार बारी-बारी सभी पर हमला कर दिया। मची चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी डंडे से सियार को भगाते हुए सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार करते हुए एक ही परिवार के जनार्दन सिंह, चंद्रमणी सिंह व सावित्री को गंभीर घायल होने के कारण मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहीं पडोसी फुट्टन कोल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस संबंध में चिकित्सक विवेक खरे ने बताया कि सियार के हमले से घायल चार लोगों का उपचार किया गया है जिसमें तीन लोगों के हाथ व मुंह में काटने से प्राथमिक उपचार के बाद गहरी चोट के कारण रेफर कर दिया गया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्र ने बताया कि भोजन, पानी की तलाश में सियार बस्ती की तरफ सियार आया होगा। वन विभाग की टीम ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। ग्रामीणों को सलाह दी गयी है कि सुरक्षा की दृष्टि से खुले में न सोएं घर के पास आग व रोशनी जलाने से जंगली जानवरों से सुरक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed