फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four including two women died due to lightning

Mirzapur News: बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत चार की मौत

Wed, 14 Feb 2024 03:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Four including two women died due to lightning
राजगढ़/पटेहरा/अहरौरा। राजगढ़ और संतनगर थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। संतनगर थाना क्षेत्र के मजूरहिया जंगल में बिजली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए। राजगढ़ थाना क्षेत्र के डढि़या गांव में बिजली की चपेट में आकर एक महिला और एक किशोर की मौत हो गई। इसके अलावा दो लोग झुलस गए। अहरौरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में बारिश के दौरान खेत में गए वृद्ध किसान की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव निवासी रामसनेही के परिवार के चार लोग और गांव की एक महिला मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे पटेहरा कला के मजूरहिया जंगल में जलावनी लकड़ी काटने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज चमक-गरज के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए पास में ही स्थित बरगद के पेड़ के नीचे सभी लोग एकत्र हो गए। उसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से उषा (38) की मौके पर ही मौत हो गई। शिव प्रसाद (44), कृष्णावती (42), कलनी (45) और सरोज (38) समेत चार लोग झुलस गए। हादसे के बाद लोग जंगल में रोने-बिलखने लगे। गांव के ही लोरिक बकरी चराने जंगल गए थे। लोगों को रोते देख पास पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। बकरी छोड़कर घर आकर उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग जंगल में पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने झुलसे लोगों को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचाया। इसके अलावा बिजली की चपेट में आने से मृत महिला के शव को लेकर परिजन घर आए।
विज्ञापन

डाॅ. वाजिद जमील ने बताया कि कृ्ष्णावती और सरोज की हालत गंभीर है। बिजली की चपेट में आने से मृत उषा से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने क्षति पूर्ति की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद चार लाख रुपये आपदा राहत के रूप में प्रदान किए जाएंगे। उधर, राजगढ़ थाना क्षेत्र के डढि़या गांव में मंगलवार को दोपहर में अचानक तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। गांव निवासी कल्लो (55) घर के बाहर से कुछ सामान लेकर घर में जा रही थीं, तभी बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। जब तक परिजन उनके पास पहुंचते, उनकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना उसी गांव के मुस्लिम बस्ती में घटी। घर से बाहर खेल रहा किशोर अजमुद्दीन (14) बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। जानकारी होते ही परिजन सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने दोनों के शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजली की चपेट में आने से मुस्कान (8) पुत्री नवाब, रुकसाना (30) पत्नी अशरफ झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष राजगढ़ विजय शंकर पटेल ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी वृद्ध किसान जनार्दन (65) सौजाबंदी पर खेत लिए हैं। मंगलवार को बारिश के दौरान शाम को जमकर ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो रही फसल देखने जनार्दन खेत की ओर जा रहे थे। इस दौरान खेत में बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। जब तक लोग उन्हें इलाज के लिए ले जाते, खेत में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बिजली की चपेट में आकर वृद्ध किसान जनार्दन की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed