फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four former key areas, including Pushpalata Panda, lost panchayat elections

पुष्पलता पंडा समेत चार पूर्व प्रमुख क्षेत्र पंचायत का चुनाव हारे

Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Four former key areas, including Pushpalata Panda, lost panchayat elections
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार विभिन्न विकास खंडो में चार पूर्व प्रमुखों को नये नवेले प्रत्याशियों ने न सिर्फ पटखनी दी। बल्कि मतदाताओं ने ऐसे उम्मीदवारों को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लाक वार्ड-नौ क्षेत्र पंचायत नान्हूपुर देवाही से निर्वतमान ब्लाक प्रमुख पहाड़ी पुष्पलता पंडा पत्नी अशोक पंडा चुनाव हार गयी। क्षेत्र पंचायत चुनाव में नान्हूपुर से प्रीती पांडेय पत्नी प्रदीप कुमार पांडेय लगभग पांच सौ मतों से चुनाव जीत गयी। प्रीती पांडेय ने जहां 666 मत प्राप्त किया वहीं निर्वतमान प्रमुख पहाड़ी मात्र 168 मतों पर सिमटकर रह गयी। अनीता देवी 107, पूजा देवी 52 अन्य ने 18 व 5 मत प्राप्त किया। कछवां, विकास खंड मझवां के तीन पूर्व प्रमुख व प्रमुख दावेदार क्षेत्र पंचायत का चुनाव हार गए। इस बात को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मझवां ब्लाक प्रमुख के पद पर तीन-तीन ब्लाक प्रमुखों ने अपना-अपना दबदबा कायम रखने के बाद क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए भिन्न-भिन्न स्थानों से अपनी-अपनी दावेदारी की। मझवां की जनता ने इस बार तीनों पूर्व प्रमुखों को दरकिनार करते हुए नये व युवा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed