फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four electricity poles broke due to falling of trees in Kathwar, 42 thousand population of 24 villages affected

Mirzapur News: कठवार में पेड़ गिरने से बिजली के चार खंभे टूटे, 24 गांवों की 42 हजार आबादी प्रभावित

Wed, 08 Jan 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four electricity poles broke due to falling of trees in Kathwar, 42 thousand population of 24 villages affected
लालगंज। लहंगपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 24 गांवों में सोमवार की रात से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जबकि पहले से ही लालगंज तुलसी और लालगंज बस्तरा फीडरों में बेतहासा बिजली कटौती की जा रही थी। कठवार गांव में 33 केवीए लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर जाने से चार खंभे और तार टूटकर गिर गए। इससे बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। इससे 24 गांवों की लगभग 42 हजार आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

बिजली के खंभे टूटने से बिजली के साथ ही जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है। इससे लहंगपुर, गंगहरा खुर्द, पटेल नगर, राजापुर, रेही, मझियार, बामी, कलवारी खुर्द, पांडेपुर, बेलाही, मड़वा नेवादा, चितांग, इस्लामपुर, तेंदुआ कला, तेंदुआ खुर्द, रामपुर मड़वा, पगार, फुचईपुर, कोठी, तुर्कहा, फटहवा, कोल्हुआ, वीरतिया, धसड़ा सहित अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत निगम के एसडीओ सुमित कुमार यादव और अवर अभियंता रामकेश पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मरम्मत के काम में जुट गए हैं। अवर अभियंता रामकेश ने बताया कि मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। दूसरा बिजली का खंभा ले आकर लगाया जा रहा है और टूटे हुए तारों की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने जल्दी ही बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि मरम्मत के काम में यूपीपीसीएल के सर्वेश दुबे, राकेश, जयनाथ, महेंद्र, गुड्डू, अक्षैवर आदि लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में बहाल होने में देर होने और फीडरों से हो रही कटौती पर नाराजगी जताई और बिजली की आपूर्ति जल्दी सामान्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed