फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four arrested for selling the truck, three lakh recovered

ट्रक चोरी कर बेचने वाले चार गिरफ्तार, तीन लाख बरामद

Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for selling the truck, three lakh recovered
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार में मरम्मत के लिए खड़े के ट्रक चोरी मामले में पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार की सुबह बथुआ राबर्ट्सगंज जाने वाली सड़क किनारे से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से ट्रक के पार्ट बेचने से मिला तीन लाख रुपये और ट्रक के अन्य पार्ट बरामद हुए। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को कटरा कोतवाली में किया।
विज्ञापन

बताया कि 25 जून की रात को कटरा कोतवाली के बरौधा कचार के पास से एक ट्रक चोरी हो गया था। सीओ सिटी प्रभात राय के नेतृत्व में कटरा कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम छानबीन में जुटी थी। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बथुआ राबर्ट्सगंज जाने वाली सड़क किनारे से परमेंद्र यादव निवासी करनपुर थाना दुर्गागंज भदोही, आशुतोष शुक्ला निवासी इंदिरा नगर कालोनी दारागंज प्रयागराज, संजय उर्फ महमूद निवासी पहरा रोड थाना भरतकूप चित्रकूट व राजेश उर्फ राजू विश्वकर्मा निवासी गीडर पुरवा थाना भरतकूप चित्रकूट को चोरी गए ट्रक के अवशेष इंजन, टायर, बैटरी, रीम, कमानी आदि के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से ट्रक चोरी के बचने से मिले तीन लाख रुपये को भी बरामद किया। पूछताछ करने पर परमेंद्र यादव ने बताया कि वह अभिनित बंसल निवासी बाजीराव कटरा का ट्रक चलाता था। ट्रक की में वायरिंग का कार्य व टायर लगवाने के लिये बरौधा कचार स्थित स्वदेश फीलिंग स्टेशन के सामने फिरोज खान टायर वाले की दुकान पर 24 जून को खड़ा किया। 25 जून को तबीयत तबियत खराब होने का बहाना बनाकर मैनेजर धर्मेंद्र को सूचना दी और वाहन के कागजात और चाभी को फिरोज खान टायर वाले को देकर वहां से हट गया। 25 जून की रात ट्रक को आशुतोष शुक्ला व गौरव मिश्रा के माध्यम से चोरी किया। मोनू मिश्रा बेचने के लिए ट्रक का मालिक बनाया गया और गाड़ी को बेचवा दिया। ट्रक को संजय और राजेश से बात करके कटवा कर पूर्जों को विदित श्रीवास्तव निवासी भरतपुरी पुरानी बाजार जिला चित्रकूट को बेच दिया। लेकिन इंजन और कुछ सामान रेलवे स्टेशन के पीछे सड़क किनारे ऐसे ही रखकर ग्राहक खोज रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों के निशानदेही पर चोरी हुए ट्रक के इंजन, रीम, टायर, कमानी, बैटरी आदि को बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed