फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four arrested for finding dead body of youth at neighbor's house

Mirzapur News: पड़ोसी के घर युवक का शव मिलने के मामले में चार गिरफ्तार

Thu, 16 Mar 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for finding dead body of youth at neighbor's house
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के घमहापुर केवटान बस्ती में बीते रविवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के घर में फंदे में लटकते हुए युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। घमहापुर गांव निवासी मंगलम सरोज (18) पुत्र स्व. शिव शंकर सरोज का शव रविवार को दोपहर में पड़ोसी के घर में फंदे से लटका मिला था। मंगलम के भाई कृष्णा ने आरोप लगाया था कि पड़ोसियों ने उनके भाई की मार पीटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे में लटका दिया। भाई के शरीर पर चोट के निशान हैं। मंगलम के चाचा रामलाल सरोज की तहरीर पर पुलिस ने आरती, मंतोरा देवी, राजेंद्र बिंद, रमेश और एक अज्ञात पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच बुधवार को पुलिस ने चार आरोपियों रमेश बिंद, सावित्री देेवी, मंतोरा देवी, आरती बिंद निवासी घमहापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed