फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four accused arrested with 11 stolen bikes

मिर्जापुरः चोरी की 11 बाइक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with 11 stolen bikes
मिर्जापुर। बाइक चोरी की लगातार घटनाओं के बाद चोरों को पकड़ने में जुटी पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बृहस्पतिवार की सुबह कटरा व शहर कोतवाली पुलिस ने स्टेशन रोड के पास से घेरेबंदी कर चोरी की बाइक से आ रहे चार संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की गई सात अन्य बाइक को भी बरामद किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में किया। बताया कि चारो चोर नशे की लत को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते थे। जिले में खासतौर पर शहर में हो रही लगातार बाइक चोरी की घटना को रोकने के लिए एसपी अजय कुमार सिंह ने एएसपी सिटी के निर्देशन में सीओ सिटी प्रभात राय को चोरों को पकड़ कर कार्रवाई का निर्देश दिया। सीओ सिटी कटरा और शहर कोतवाली पुलिस के साथ बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए छानबीन में जुट गए। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल पुल के नीचे वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना मिली कि चार बाइक चोर बाइक को बेचने के लिए स्टेशन रोड से बथुआ की तरफ जाने वाले हैं। पुलिस ने घेरेबंदी कर सभी को पकड़ लिया। चारो से उनकी बाइक से संबंधित कागजात मांगा गया तो किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में चोरों ने बताया कि बाइक चोरी की है। चोरी की अन्य बाइक स्टेशन के पश्चिम ओर झाड़ी के पास खड़ी किए हैं। चोरो की निशानदेही पर चोरी की सात बाइक और बरामद की गई। बताया कि बाइक चोरी कर झाड़ी में छिपा देते हैं। कई गाड़ियां एकत्र हो जाने पर बड़े वाहन में लादकर नंबर प्लेट बदल देते हैं। फर्जी कागज तैयार कराकर अन्य जनपदों में ले जाकर बेच देते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बरामद 11 बाइक में दो कटरा, दो शहर और एक का विंध्याचल थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। अन्य बाइक के बारे में पता लगाया जा रहा है। बताया कि ये सभी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम कुमार गौड़ निवासी कोटवां थाना पड़री, दुर्गेश कुमार प्रजापति निवासी नदिगहना थाना पड़री, सुरेश मौर्या निवासी नदिगहना व वंशी विश्वकर्मा उर्फ राहुल निवासी बड़ी माता कोतवाली शहर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed