{"_id":"63164abf1f57d87c112580bc","slug":"foundation-stone-laid-for-first-logistics-park-of-purvanchal-in-chunar-mirzapur-news-vns6727359181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के पहले लाजिस्टिक्स पार्क की चुनार में रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के पहले लाजिस्टिक्स पार्क की चुनार में रखी आधारशिला
विज्ञापन
चुनार में लॉजिस्टिक्स पार्क के शिलान्यास से पूर्व उपस्थित लोगों को संबोधित करतीं केंद्रीय वाणि?
- फोटो : MIRZAPUR
पूर्वांचल के पहले लॉजिस्टिक पार्क की सोमवार को चुनार में आधारशिला रखी गई। रेलवे, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग से चुनार रेलवे स्टेशन के समीप लॉजिस्टिक्स पार्क का शिलान्यास किया। रेल मंत्री ने कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास और फॉलोअप से यह कार्य हो रहा है।
रेल मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के तहत यह कार्य हो रहा है। चुनार के लाजिस्टिक्स पार्क में परिवहन के दो मोड रेलवे और रोड जुड़ रहे हैं। सड़क से आया उत्पाद रेलवे के माध्यम से देश के कोने-कोने जा सकेगा। इतना ही नहीं रेल से पोर्ट और वहां से पानी के रास्ते विश्व में कहीं भी सामान भेजा जा सकेगा। रेल मंत्री ने कहा कि यह महज शुरुआत है। इसको दो से तीन साल में दो गुनी क्षमता बढ़ायी जाएगी।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लॉजिस्टिक्स पार्क के जरिये व्यवसायी, उद्यमी, कारोबारी, किसान अपनी निर्मित वस्तुओं को कम समय में रेलवे से अब देश, विदेश तक भेज सकेंगे। कहा कि उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश भर में 61 शहरों में लॉजिस्टिक्स पार्क बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आगरा, मुरादाबाद, कानपुर के बाद चौथा लॉजिस्टिक्स पार्क का शिलान्यास चुनार में किया गया है। यह पूर्वांचल का पहला लॉजिस्टिक्स पार्क होगा जिसका लाभ जनपद के साथ ही पूरे पूर्वांचल को मिलेगा। लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण कार्य शीघ्र ही भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड द्वारा प्रारंभ किया जाएगा। लॉजिस्टिक्स पार्क का लाभ उद्योग से जुड़े लोगों के साथ ही किसानों को भी मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग पर चेयरमैन रेलवे बोर्ड वीके त्रिपाठी, मेंबर आपरेशंस एंड बिजनेस डेवल में संजय मोहंती, सीएमटी कॉनकोर वीके कल्यान रामा तथा कार्यक्रम स्थल पर डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, कमल जैन, रवि प्रकाश चतुर्वेदी, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुुमार विश्वकर्मा, श्याम सुंदर केशरी, हरिशंकर, चंद्रांश गुप्ता व कॉनकोर के मुख्य महाप्रबंधक विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।