{"_id":"65dcec3cc2b8337913028764","slug":"foundation-of-six-lane-bridge-on-ganga-river-on-march-1-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-113026-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गंगा नदी पर छह लेन के पुल का शिलान्यास एक मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गंगा नदी पर छह लेन के पुल का शिलान्यास एक मार्च को
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा नदी पर विंध्य धाम के पास से उच्च क्षमता वाले पुल के साथ-साथ मिर्जापुर बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए शिलान्यास अब एक मार्च को होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को भेजे गए पत्र में यह जानकारी दी है। गंगा पर 1702 करोड़ रुपये से बनने वाले छह लेन के पुल का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस मेगा परियोजना की वित्तीय स्वीकृति के लिए 21 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र के माध्यम से और मिलकर अनुरोध किया था। इससे पहले सांसद अनुप्रिया ने 20 जनवरी को नितिन गडकरी और 24 सितंबर 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखकर गंगा नदी पर विंध्य धाम के आसपास एक नए छह लेन के उच्च क्षमता वाले पुल के साथ-साथ बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए अनुरोध किया था। बीते 25 फरवरी को पुल निर्माण को स्वीकृति मिलने के साथ ही 29 फरवरी को शिलान्यास की तारीख तय हुई थी। इस बीच सोमवार को दोपहर में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने सांसद अनुप्रिया पटेल को पत्र भेजकर शिलान्यास की नई तारीख एक मार्च की सूचना दी। साथ ही इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित भी किया है।