{"_id":"5d584dff8ebc3e897826c7c9","slug":"found-mistakes-in-files-mirzapur-news-vns478655824","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल व्हाट्सएप पर अवकाश लिए जाने पर पीडी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल व्हाट्सएप पर अवकाश लिए जाने पर पीडी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मोबाइल व्हाट्सएप पर अवकाश लिए जाने पर परियोजना निदेशक ने नाराजगी जताई। पीडी ने संबंधित एडीओ को नोटिस देकर उस दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिया। परियोजना निदेशक ऋषिमुनी उपाध्याय शनिवार को सिटी ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया।
कार्यालय पहुंचे परियोजना निदेशक कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, ग्रांट रजिस्टर, मनेरेगा, पीएम आवास, मुख्यमंत्री अवास, एलओबी शौचालय से जुड़े अभिलेख तलब कर अवलोकन किया। कमियां पाए जाने पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन के दौरान एक एडीओ अनुपस्थित पाए गए। पूछे जाने पर दो दिन का अवकाश बताया गया। जब उन्होंने अवकाश प्रार्थना पत्र दिखाए जाने की बात कही तो कर्मचारी की ओर से मोबाइल व्हाट्सएप पर सूचना दिए जाने की बात बताई गई। जिस पर उन्होंने संबंधित एडीओ को नोटिस जारी करते हुए दो दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। पीडी ने खंड विकास अधिकारी से गांवों का भ्रमण कर सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर नजर रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, सहायक विकास अधिकारी पीके सिंह समेत संबंधित ब्लाक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।