फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   found hanging from a tree

Mirzapur News: पेड़ पर फंदे से लटकते मिले मौसेरे भाई-बहन के शव

Tue, 15 Apr 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
found hanging from a tree
लालगंज। क्षेत्र के निनवार उत्तर गांव में सोमवार को सुबह तालाब के पास युवक और महिला के शव आम के पेड़ पर फंदे से लटकते पाए गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर दोनों के परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। उनकी शिनाख्त मौसरे भाई-बहन के रूप में हुई। बहन की शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। युवक रविवार को सुबह मौसेरी बहन को लेकर उसके घर पहुंचाने के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार दोनों प्रेम प्रसंग चल रहा था।
निनवार उत्तर गांव निवासी गोपाल (22) अपने बड़े भाइयों वेद प्रकाश और सूर्य प्रकाश के साथ मुंबई में कपड़े की मिल में काम करता था। छह मार्च को तीनों भाई मुंबई से घर लौटे थे। वेद प्रकाश दुबे ने बताया कि गोपाल 12 अप्रैल की शाम को मौसेरी बहन गायत्री उर्फ गुड़िया (32) को उसकी ससुराल हनुमना नगर, नई बस्ती रघुराज नगर, जिला सतना, मध्य प्रदेश से लेकर घर आया था। उसी रात वेद के पास पास हलिया निवासी उसकी मौसी मुन्नी ने फोन कर कहा कि कि गोपाल से कहो कि गुड़िया को उसके घर पहुंचा दे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह गोपाल गुड़िया को लेकर उसकी ससुराल छोड़ने के लिए निकला। सोमवार की सुबह घर से 500 मीटर दूर तालाब के पास आम के पेड़ पर दोनों के शव फंदे से शव लटकते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों के साथ परिजन भी पहुंच गए। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में दोनाें ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed