फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fortified rice is being used to prevent malnutrition

Mirzapur News: कुपोषण से बचाव के लिए हो रहा फोर्टिफाइड चावल का प्रयोग

Tue, 20 Feb 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Fortified rice is being used to prevent malnutrition
मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए फोर्टिफाइड चावल का प्रयोग किया जा रहा है। मध्याह्न भोजन योजना में इसी चावल का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 1806 परिषदीय विद्यालयों में दो लाख 83 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैंं। इन सभी को मध्याह्न भोजन योजना के तहत चार दिन चावल दिया जाता है अर्थात किसी न किसी रूप में चावल का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए प्रति छात्र मात्रा भी निर्धारित है। प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्रति छात्र 100 ग्राम और उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रति छात्र 150 ग्राम का अनुपात रखा गया है। कुपोषण की जंग में सहायक फोर्टिफाइड चावल का उत्पादन बढ़ाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। लोगों को मिलने वाले फोर्टिफाइड चावल अब राइस मिल में ब्लेंडर मशीन से स्वचालित तरीके से बन रहा है। चावल के प्रति 100 दाने में एक दाना फोर्टिफाइड चावल का मिलाया जाता है। इसमें फोलिक एसिड व आयरन होता है। इससे यह बच्चोंं के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास का अच्छा स्रोत माना जाता है। जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन रविंद्र मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत इसी चावल का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed