फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former Prime Minister had abolished the license secret

पूर्व प्रधानमंत्री ने खत्म किया था लाइसेंस राज

Fri, 21 May 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister had abolished the license secret
मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अस्पताल में मरीजों को फल वितरण एवं बस्तियों में गरीबों को लंच पैकेट का वितरण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने ही लाइसेंस राज समाप्त किया था।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि पूर्व पीएम ने लाइसेंस राज खत्म कर अर्थव्यवस्था को तेज गति दी और भारत की अर्थव्यवस्था को नौ गुना ज्यादा बढ़ाया। आंशिक आर्थिक उदारीकरण किया। जिसके चलते वैश्विक पटल पर भारतीय अर्थव्यवस्था ने नये आयाम स्थापित किये। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किए। इसी क्रम में राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया एवं भटवा पोखरी मोहल्ले में गरीब बस्ती में लंच पैकेट भी बांटा गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष, एआईसीसी के सदस्य व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने ही पंचायती राज का गठन किया था। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने भी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आज राजीव गांधी को पूरा देश याद कर रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दीपचंद जैन ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गांव के विकास के लिए वे हमेशा सोचते थे। प्रवक्ता मिनहाज अहमद छोटे खान ने भी श्रद्धांजलि दी। अमिताभ पांडेय, सुधाकर, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब पांडेय, बृजेश द्विवेदी, अल्पसंख्यक सेल के शहर अध्यक्ष विक्रम जैन विक्की, अर्चना चौबे, मनीष दुबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed