फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former PM was politically and socially visionary

राजनीतिक व सामाजिक रूप से दूरदर्शी थे पूर्व पीएम

Fri, 25 Jun 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Former PM was politically and socially visionary
अपना दल एस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि वे राजनीतिक व सामाजिक रूप से दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी कार्यालय में बैठक की शुरुआत की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष रामलोटन बिंद ने उनका जीवन परिचय प्रस्तुत किया। कहा कि व्यक्तिगत तौर पर विश्वनाथ प्रताप सिंह बेहद निर्मल स्वभाव के थे और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी छवि एक मजबूत और सामाजिक एवं राजनैतिक दृष्टिकोण से दूरदर्शी व्यक्ति की थी। जन्म दिवस पर अपना दल एस उन्हें कोटि-कोटि नमन करता है। कार्यक्रम के दौरान उदय पटेल, हेमंत बिंद, जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, विजय शंकर केसरी, अशोक पटेल, पटेहरा संतोष विश्वकर्मा, छानबे इंद्रेश सिंह, जग प्रकाश बिंद, शंकर सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन

अंबेडकर वादी अधिवक्ता मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को तहसील परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी भी आयोजित हुई। वक्ताओं ने वीपी सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उन्हें युगपुरुष कहा। वक्ताओं ने कहा कि वह सामाजिक न्याय के मसीहा थे। संपूर्ण पिछड़े समाज की आवाज थे। वक्ताओं में अजय सिंह, राहुल सिंह, मदन शर्मा, रणवीर कुमार, विवेक कुमार, देवराज आदि अधिवक्ताओं अपने विचार रखे। गोष्ठी की अध्यक्षता एडवोकेट अशोक सिंह मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed