{"_id":"629d4117da65cb04c907d18f","slug":"former-mlc-haji-iqbal-third-son-also-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: हाजी इकबाल का तीसरा बेटा भी गिरफ्तार, कई मामलो में वांछित चल रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हाजी इकबाल का तीसरा बेटा भी गिरफ्तार, कई मामलो में वांछित चल रहा था
Mon, 06 Jun 2022 05:19 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर/मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर/मिर्जापुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:19 AM IST
सार
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि थाना मिर्जापुर पुलिस ने अफजाल को पावर हाउस के पास यमुना नदी के समीप से रविवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने कई मामलों में वांछित चल रहे खनन माफिया एवं पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल उर्फ बाल्ला के तीसरे बेटे अफजाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि थाना मिर्जापुर पुलिस ने अफजाल को पावर हाउस के पास यमुना नदी के समीप से रविवार को गिरफ्तार किया है। वह जमीन की धोखाधड़ी, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट एवं एससीएसटी एक्ट सहित कई मामलो में वांछित चल रहा था। इससे पूर्व पुलिस हाजी इकबाल के बेटे अलीशान एवं जावेद को शेरपुर से गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
इन पर लगी थी गैंगस्टर
पुलिस ने हाजी इकबाल, उसके पुत्र वाजिद, जावेद, अफजाल, अलीशान निवासीगण ग्राम मिर्जापुर पोल तथा साथी राव लईक पुत्र सईद अहमद निवासी गांव रायपुर व मिर्जापुर निवासी नौकर नसीम को गैंगस्टर में निरुद्ध किया था।
विज्ञापन