मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शनिवार को नटवावीर चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक कर मुख्य मंडल प्रभारी ने बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य मंडल प्रभारी गुड्डू राम ने कहा मुख्य मंत्री कु मायावती का 70 वां जन्मदिन 15 जनवरी को सीटी क्लब मैदान में जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा आगामी 2027 की चुनाव में मुख्यमंत्री बहन मायावती ही होंगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। उन्होंने कहा पंचायत चुनाव नजदीक है। बसपा समूचे प्रदेश में पंचायत चुनाव दमखम के साथ लड़ेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलगूराम भारती व संचालन जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन ने किया। बैठक में महेंद्र भारती, सुरेंद्र प्रसाद मौर्या, माता प्रसाद सिंह, देवराज एडवोकेट, राम प्रकाश पटेल, राजेश गौतम, चंदबली, रामसागर राव, शिवजोर पाल, नंदलाल मौर्या, रामबाबू सोनकर, मुन्नालाल गौतम, संजय कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।