फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Forest department team chased and caught tendupatta laden pickup

वन विभाग की टीम ने पीछा कर पकड़ा तेन्दूपत्ता लदा पिकअप

Fri, 25 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Forest department team chased and caught tendupatta laden pickup
वन रेंज ड्रमंडगंज की टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात को भ्रमण के दौरान बेलन बरौधा नहर पुल के पास से एक पिकअप पर लादकर ले जाया जा रहा 13 झाल तेंदूपत्ता बरामद किया है। वन विभाग की टीम से खुद को घिरता देख चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर वन रक्षक पिंटू शाह, सर्वेश पटेल, राजदीप वर्मा और महेंद्र सिंह विभागीय वाहन से रात में नैड़ी कठारी वन ब्लॉक की ओर गश्त पर निकले थे। उसी दौरान सूचना मिली की कुछ लोग एक पिकअप वैन पर तेंदूपत्ता लादकर बरौधा की ओर जा रहे हैं। उसके बाद वन रक्षकों की गश्ती टीम ने आगे बढ़ नाकेबंदी कर बताए गए वाहन का इंतजार करने लगे। उसी दौरान एक पिकअप के आने पर वन विभाग की टीम ने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक बिना रुके तेज गति से आगे निकल गया। तबतक वन विभाग की टीम बिना समय गंवाए, भाग रही पिकअप का पीछा किया तो उसका चालक बेलन नहर पुल के पास गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। उसके बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ी गई पिकअप वैन को रेंज परिसर में ले जाकर खड़ा कर दिया। जांच के दौरान उस पर 13 झाल तेंदू पत्ता लदा पाया गया। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed